प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सांस्कृतिक संस्था चित्रांश लालित्य की ओर से रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में सावन की सार्थकता विषय पर संगोष्ठी हुई। इस अवसर पर संस्थापिका आशा अस्थाना ने कहा कि सावन की हरियाली और प्राकृतिक छटा मन को आनंदित कर देती है। लेखिका जयश्री श्रीवास्तव ने स्वरचित बुंदेली कजरी प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। मोहिनी, संध्या, शनि, प्रतिमा, रीता सक्सेना, प्रभा दास ने कजरी पर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन रश्मि ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...