प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में वैवाहिक विवाद की वार्ता के दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में पत्नी ने पति व उसके पक्ष के लोगों पर मारपीट और अगवा करने की कोशिश का तो अधिवक्ता पति ने पत्नी के मामा और उनके साथियों पर कट्टे की मुठिया से हमला करने का आरोप लगाया है। कर्नलगंज पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर जांच कर रही है। कौशाम्बी के सराय अकिल निवासी साक्षी पाठक के मुताबिक, वह मुकदमे की पैरवी के लिए मध्यस्थता केंद्र पहुंची थी। आरोप है कि दीपक पांडेय, रिंकू पांडेय और पांच-छह अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जबरन ले जाने की कोशिश की गई। बीचबचाव करने पहुंचे अधिवक्ताओं से भी मारपीट की गई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें आईं। व...