प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: मत्स्य विभाग ने मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है। पहले आवेदन पांच अगस्त तक लिए जा रहे थे। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र मत्स्य पालकों को लाभ देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। जिला मत्स्य अधिकारी सुनील कुमार पाल के अनुसार, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम, मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत मोपेड विद आइस बॉक्स, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत केज स्थापना, नए तालाब निर्माण, मोती संवर्धन तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना जैसी योजनाओं के लिए इच्छुक लाभार्थी अब 10 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Sul...