Prayagraj News: मतगणना से एक दिन पहले जांच में जुटे रहे कर्मचारी
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: इलाहाबाद झांसी खड़ स्नातक चुनाव के लिए पिछले दिनों हुए मतदान के बाद मतगणना मंगलवार को झांसी में होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय सहित दो अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी झांसी में लगाई गई है। एक दिन पहले ही सहायक निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज की ओर से अभिकर्ताओं के सत्यापन के लिए पत्र आने के बाद पूरे दिन निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारी जांच में जुटे रहे। 23 अक्तूबर को इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव हुआ था। 13 प्रत्याशियों के लिए लगभग 33 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। मतगणना मंगलवार को झांसी में सुबह से ही होगी। उम्मीद है कि शाम तक परिणाम या रुझान आ जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.