Prayagraj News: मटकी फोड़ कार्यक्रम में विवाद, मारपीट में एक आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के रामभवन चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान विवाद और अगले दिन घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शेष आठ नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विशाल केसरवानी को रामभवन चौराहा के समीप आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पांच सितंबर को मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों में विवाद और धक्का-मुक्की हुई थी। आरोप है कि छह सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे एक पक्ष के लोगों ने सचिन अग्रहरि के घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से परिवार के सदस्यों पर हमला किया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.