Prayagraj News: मजार तिराहे पर चार्जिंग के नाम पर बिजली चोरी का खेल
प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: मजार तिराहे पर ई रिक्शा चार्जिंग के नाम पर बिजली चोरी का बड़ा खेल चल रहा है। मामले की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से जनसुनवाई में की है। डीएम को सौंपे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस काम में क्षेत्र के रसूखदार लोग और बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत है। शिकायतकर्ता ने इस प्रकरण की एडीएम या एसडीएम स्तर के अफसर से जांच कराने की मांग रखी है। आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में करीब 50 ई रिक्शा चार्ज कर जाम लगाया जा रहा है। साथ ही वेल्डिंग मशीन भी लगाई गई है। इसके लिए अलग से कनेक्शन नहीं लिया गया है। अत्याधिक लोड बढ़ने के कारण आए दिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.