Prayagraj News: मखाना खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए किसान करा सकेंगे पंजीकरण
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: जिले में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मखाना विकास योजना के तहत तालाब विधि से मखाना की खेती के लिए जिले को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों को मखाना की खेती की तकनीकी जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण में खेती की तकनीक और उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक किसान तीन दिन के भीतर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एक फोटो और खतौनी के साथ जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-85 में उपस्थित होना होगा। यह भी पढ़ें- मशरूम प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित प्रशिक्षण के लिए क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.