प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शिवकुटी में मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश और घर में रखे करीब सात लाख रुपये के गहने व 2.35 लाख रुपये नकद ले जाने का आरोप लगाया गया है। मकान मालिक शशांक मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने राघवेंद्र मिश्र समेत कई नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शशांक मिश्र की तहरीर के मुताबिक, मकान को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि 16 मई की दोपहर करीब 12 बजे वह मकान में ताला बंद कर गांव जा रहे थे। करीब दस मिनट बाद आरोपित कई वाहनों से पहुंचे और मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान घर में रखी सोने की चेन, चार अंगूठियां, एक लॉकेट, चांदी की पायल और 2.35 लाख रुपये नकद ले लिए गए। मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दि...