प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: कर्नलगंज में विधवा महिला के मकान पर कब्जे की कोशिश और किरायेदार छात्राओं को धमकाने के आरोप में पुलिस ने महिला के देवर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ललिता देवी का आरोप है कि आरोपित छह से नौ जून के बीच कई बार घर में घुसे और छात्राओं को कमरा खाली करने की धमकी दी। नौ जून को भूतल स्थित स्टडी रूम का ताला तोड़ने का भी आरोप है। पीड़िता के मुताबिक आरोपित मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...