प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: थरवई के इस्माइलगंज बाजार से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति ईंट के ढेर में मिली। युवक की सूचना पर पुलिस ने मूर्ति को कब्जे लिया। 25 जुलाई को इस्मालगंज बाजार निवासी रविशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मेरे नाना राधेश्याम ने मकान के अंदर मंदिर बनवाया था। मंदिर में राधा और कृष्ण कि अष्टधातु की मूर्ति थी। चोरों ने राधा की मूर्ति चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बाजार के रहने वाले सुरेन्द्र जायसवाल रविवार को अपने खंडहर मकान को देखने गए। ईंट के नीचे मूर्ति देखी। इस पर पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...