प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के भगवतपुर गांव में हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में शुक्रवार को एक महिला पानी टंकी पर चढ़ गई। हाईकोर्ट फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे पानी टंकी पर चढ़ी महिला को देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम महिला को समझाने में जुटी है। जबकि, महिला ने वीडियो जारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पानी टंकी पर चढ़ी भगवतपुर गांव निवासी ननकी दुबे की पत्नी पूनम दुबे का कहना है कि गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन के चारों तरफ चहारदीवारी बनने का प्रस्ताव है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: एसडीएम ने विवादित जमीन की कराई नापजोख तीन तरफ चहारदीवारी का निर्माण भी हो चुका है। लेकिन, एक तरफ कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चहारदीव...