प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: जार्जटाउन के महात्मा गांधी मार्ग स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार की देर रात दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये चोरी की वारदात हुई। कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर का ताला तोड़कर चोर मंदिर परिसर में घुसे और दान पत्र से नकदी चोरी कर ली। मंदिर गेट के पास चाय की दुकान का ताला तोड़कर गैस व अन्य सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में खाटू श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, दान पात्र से लाखों कैश और भगवान के 15 लाख के आभूषण पार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...