Prayagraj News: मंदिरों और बाजारों में बढ़ी पुलिस गश्त
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए रविवार को जिले में मिशन शक्ति फेज-6 की शुरुआत हुई। नगर, गंगानगर और यमुनानगर जोन में एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों, मेलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पूजा पंडालों में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मिशन शक्ति : बहू-बेटियों को बताए अधिकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.