प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने मंडल के सभी जिलों में राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण कराने को कहा है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से राजस्व वसूली की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बकायेदारों से नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्व की वसूली कराई जाए। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को राजस्व से जुड़े मामलों की लगातार निगरानी करने और वसूली की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यों की प्रगति की...