प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज नाट्य समारोह के तहत साइंटिफिक एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट समिति की ओर से शनिवार को एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में दो नाटकों की प्रस्तुति की गई। पहली, समन्वय नाट्य संस्था प्रयागराज की ओर से नाटक 'चोला मोर माटी' की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। वरिष्ठ रंगकर्मी सुषमा शर्मा के निर्देशन में नाटक में पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के बहुआयामी जीवन व उनसे जुड़ी विशिष्ट लोक शैली को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सशक्त संवाद और बेजोड़ अभिनय से तीजनबाई के किरदार को जीवंत कर दिया। दूसरी प्रस्तुति नई दिल्ली की नाट्य संस्था रंगभूमि की ओर से नाटक हाय हैंडसम की रही। इस मौके पर कलाकारों ने हास्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बुजुर्गों की उपेक्षा को प्रस्तुत कर तालिय...