प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दशहरा महोत्सव के दौरान प्रयागराज के जनमानस को जिस पल का इंतजार रहता है। उसका एहसास घंटाघर, चौक पर बुधवार की भोर में दिखाई दिया। जब पजावा और पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से वर्षों पुरानी महोत्सव की परंपरा के निर्वहन का श्रीगणेश हुआ। पजावा कमेटी की शृंगार की चौकी शाहगंज स्थित राम मंदिर से निकलकर घंटाघर पहुंची। राम-लक्ष्मण व सीता बीड्स की शृंगार पर विराजमान कराए गए, जोकि सूर्यमुखी विमान जैसी दिख रही थी। दूसरी ओर पथरचट्टी कमेटी की शृंगार चौकी चौकी पर राम-लक्ष्मण सवार होकर हीवेट रोड स्थित राम मंदिर से घंटाघर पहुंचे। दोनों शृंगार चौकी भोर में पांच बजे जैसे ही घंटाघर पर एक-दूसरे के सामने आईं तो वहां पर हजारों की संख्या में भक्तों का समूह मौजूद दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पुष्प वर्ष...