प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता जिले में सक्रिय भू-माफिया को फाइनेंस करने वालों की अब गर्दन तक प्रशासन पहुंचेगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर भू-माफिया की फंडिंग की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है। कमेटी यह पता लगाएगी कि किसान से सस्ती जमीन लेकर मोटी कमाई करने वाले भू-माफियाओं को मोटा पैसा कौन मुहैया करा रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज में भूमाफियाओं का तैयार होगी कुंडली भू-माफिया की फंडिंग जांच डीएम ने स्टांप विभाग से जमीनों के खरीद-फरोख्त का पूरा डेटा निकलवाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आयकर विभाग से भी संदिग्ध लोगों के बैंक खातों का मिलान कराया जाएगा। गठित कमेटी में एडीएम वित्त एवं राजस्व, नजूल, कृषि, निबंधन विभाग के अधिकारी और सभी तहसीलों के तहसीलदार शामिल किए गए हैं। कमे...