प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: भूमि अधिग्रहण के नोटिस चस्पा किए जाने के मामले में किसानों की ओर से करीब 4500 आपत्तियां दाखिल की गई हैं। इन आपत्तियों के निस्तारण और किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की ओर से डीएम कार्यालय स्थित कैंप कार्यालय में किसान पंचायत आयोजित की गई। भूमि अधिग्रहण, चकबंदी कार्यों में अनियमितता, आवास विकास परिषद की ओर से किए जा रहे अधिग्रहण और धारा 28 के नोटिस का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम सिटी मंगलेश दूबे मौके पर जाकर वार्ता के लिए निर्देश दिया। एडीएम सिटी ने किसानों से ज्ञापन लिया। भूमि अधिग्रहण से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। पंचायत में किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण औ...