Prayagraj News: भूमाफियाओं को चिह्नित कर पोर्टल पर करें अपलोड
प्रयागराज, सितम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नए भूमाफियाओं को चिह्नित कर उनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को संगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम से चिह्नित लोगों को समिति के माध्यम से भूमाफिया घोषित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। समीक्षा में करछना और फूलपुर तहसीलों में घोषित भूमाफियाओं की पोर्टल पर फीडिंग नहीं होने की जानकारी सामने आई। इस पर डीएम ने दोनों तहसीलों के एसडीएम को तत्काल सभी घोषित भूमाफियाओं का विवरण पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो एसडीएम की तय होगी जवाबदेही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.