प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। भीम कुंडा मंदिर मनसैता से घंटा और दान पेटी से नकदी चोरी हो गई। वारदात की जानकारी रविवार सुबह लोगों को हुई तो भीड़ जमा हो गई। भीड़ कुंडा मंदिर इलाके का प्राचीन मंदिर है।किवदंती है कि वनवास के दौरान पांडव यहां रुके थे। गांव वालों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि मंदिर में पूजा पाठ कराने वाले पुजारी किसी काम से बाहर गए थे। शनिवार रात चोरों ने मंदिर में लगे करीब दस घंटा, आरती की थाली और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमे रखी नकदी उठा ले गए। हनुमान जी का गदा कुछ दूर पर गिरा हुआ पाया गया। मंदिर में चोरी कों लेकर लोगों में भारी आक्रोश ब्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...