Prayagraj News: भीख मांगने वाले तीन बच्चों का कराया प्रवेश
प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में चौराहों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर भिक्षाटन करने वाले और घुमंतू परिवार के बच्चों के प्रवेश के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू हुआ। कंपोजिट आदर्श विद्यालय सीपीआई नगर क्षेत्र के शिक्षकों ने आसपास के चौराहों तथा केपी कॉलेज बस स्टैंड पर भिक्षा मांगने वाले छह से 14 आयु के तीन बच्चों को चिह्नित करके और उनके अभिभावकों से संपर्क कर कक्षा एक और दो में नामांकन किया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने इन बच्चों को स्टेशनरी एवं पुस्तकें आदि प्रदान कर नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.