प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: ​झूंसी। स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय में नव-प्रवेशित बटुकों का मंगलवार को सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक विधान से संपन्न हुआ। कई जिलों से आए अभिभावकों की उपस्थिति में करीब 5 घंटे तक चली इस धार्मिक विधि के बाद ही छात्र वेदारम्भ करेंगे। परमानन्द आश्रम के महंत स्वामी विद्याधीशानंद गिरि ने सभी बटुकों को आशीर्वाद दिया। ​प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय की देखरेख में बटुकों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली। इस दौरान बटुकों ने माता और समाज से भिक्षा मांगकर अहंकार त्यागने व विनम्रता अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य शिवानंद द्विवेदी ने किया। अंत में भंडारे-प्रसाद का वितरण हुआ। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वेद विद्यालय में नौ बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार यह भी पढ़ें- यज्ञोपवीत संस्कार के साथ बटुको...