प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए पूर्व में अनिवार्य किए गए एंट्री पास की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। इससे अब ट्रक और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को शहर में प्रवेश के लिए अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और व्यापार मंडल की पहल पर एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने एंट्री पास की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। एंट्री पास की अनिवार्यता खत्म किए जाने का प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री अनीश जायसवाल और कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने यातायात विभाग की पहल के लिए आभार जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील केसरवानी पप्पू ने भ...