Prayagraj News: भारत विकास परिषद ने अध्यापकों को किया सम्मानित
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से रविवार को कल्याणी देवी स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में गुरुवंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक नागेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य समुद्रगुप्त मौर्य, डॉ. अंशुमान प्रजापति व दस अन्य अध्यापकों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर 91 छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गयी, जिसमें 13 छात्राओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गयी। मार्गदर्शक शिवनंदन गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, महासचिव अमित श्याम, आरपी शर्मा, सुशील दुबे, सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विनय कूल, अवधेश पाठक, रवीन्द्र श्रीवास्तव, पंकज वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.