Prayagraj News: भारत माता के जयकारों से गूंजा आजाद पार्क
प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा भाव व उल्लास के साथ मनाई जा रही है। आजाद पार्क में सुबह से ही क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। स्कूलों के विद्यार्थियों व युवाओं का जत्था प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर भारत माता की जय व इंकलाब जिंदाबाद के जयकारा लगाकर आजाद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता दिखा। सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। सुबह दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में शहरी एकत्र हुए तो हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों की गूंज भी सुनाई देती रही। यह भी पढ़ें- शहीद चंद्रशेखर आजाद की आज मनाई जायेगी जयंती यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का चित्र किया वितरित
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.