Prayagraj News: भाजपा सांसद के बयान के विरोध में धूमनगंज थाने पर भी सपाइयों का धरना
प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राम मंदिर प्रकरण में जेल में बंद टिन्नू यादव के बीच बातचीत का आरोप लगाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमनगंज थाने पर धरना शुरू कर दिया। सपा नेताओं ने आरोप को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि इस संबंध में बीती रात ही थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज पार्टी के जिलाध्यक्ष, एमएलसी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धूमनगंज थाने पर धरने पर बैठे हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में थाने के सामने सपाइयों का धरना सपा नेताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.