प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: भाजपा महिला मोर्चा गंगापार के संयोजन में बहादुरपुर ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे के साथ देशभक्ति के गीतों की धुन पर निकली इस यात्रा का व्यापारियों और निवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के उपरांत यात्रा का समापन ब्लॉक परिसर में संपन्न हुआ। गंगापार जिला संयोजिका रूपम त्रिपाठी, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल व एडवोकेट अम्बिका पटेल कार्यक्रम की आयोजक रहीं। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रही गंगापार जिला मंत्री संगीता पटेल ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- यूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक भाजपा ग...