Prayagraj News: भाजपा नेता के फर्नीचर शोरूम में लगी आग
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी बाजार निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी की तिवारी ट्रेडर्स के नाम से फर्नीचर का बड़ा शोरूम है। गुरुवार शाम शोरूम के ऊपरी हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वहां आग में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर नैनी पुलिस के साथ दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। तब तक फर्नीचर, गद्दे, बेड, सोफा आदि सामान जल गया।शोरूम मालिक राजेश तिवारी के मुताबिक, आग से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.