Prayagraj News: भव्यता के साथ निकली शिव कलश यात्रा
प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: राजापुर स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार को पूरी भव्यता के साथ शिव कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भगवान शिव, पार्वती, राधा-कृष्ण व हनुमानजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा आयोजक सुनीता जायसवाल व भाजपा अध्यक्ष संजय गुप्त की अगुवाई में कलश यात्रा मनमोहन चौराहा स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, डॉ. रंजना बाजपेई, पार्षद भोला तिवारी, पूर्व पार्षद अहमद अली, निर्मला मंडल, प्रदीप जायसवाल, विशाल सोनकर, ओम प्रकाश, रेनू सोनी, सोनू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.