Prayagraj News: भव्यता के साथ निकली मंगल कलश यात्रा
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। प्राचीन दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज की ओर से मंगलवार को ज्ञान पुस्तकालय से भागवत की मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कमेटी के संरक्षक व मेयर गणेश केसरवानी ने पत्नी सविता केसरवानी के साथ देव पूजन व कलश पूजन की परंपरा निभाई। फिर भगवत गीता को सिर पर रखकर यात्रा का शुभारंभ किया। डीजे बैंड व ढोल-नगाड़ा के बीच यात्रा एडीसी चौराहा से यमुना घाट पर पूजन कर शंकर लाल भार्गव मार्ग कीडगंज होते हुए पुस्तकालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में मनीष केसरवानी, अजय जायसवाल, आकाश सोनकर, भोला तिवारी, दुर्गेश नंदिनी, राजेश केसरवानी, अंकुश शर्मा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.