Prayagraj News: भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर संभालेगा नगर निगम
प्रयागराज, नवम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महर्षि भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर को विकसित करने के बाद अब इसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपने की तैयारी है। पर्यटन विभाग ने कॉरिडोर में बिगड़ती व्यवस्थाओं और बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए यह पहल की है। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की सहमति के बाद क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने नगर आयुक्त साईं तेजा को पत्र भेजकर हस्तांतरण की आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। महाकुम्भ-2025 के दौरान पर्यटन विभाग की राज्य योजना के तहत महर्षि भरद्वाज आश्रम का विकास कराया गया था। विकास कार्य पूरा होने के बाद 31 दिसंबर 2024 को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, प्रयागराज को सौंप दी गई थी। हालांकि, आश्रम में कोई पंजीकृत मंदिर समिति नहीं होने के कारण कॉरिडोर की नियमित साफ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.