प्रयागराज, नवम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दीपावली के अवसर पर भरद्वाज आश्रम और शृंग्वेरपुर धाम में अयोध्या की तर्ज पर शुरू हुए दीपोत्सव का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने समर्थन किया और इस पर शासन व प्रशासन को बधाई दी है। प्रयागराज आए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि ने कहा कि यह कदम बहुत ही अच्छा और प्रशंसनीय है। उप मुख्यमंत्री के यहां पर स्थायी दीप स्तंभ शुरू करने के ऐलान पर भी संत ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही इसे स्वागत योग्य कदम बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...