Prayagraj News: ब्लॉक प्रमुखों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा
प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सीडीओ हर्षिका सिंह ने गुरुवार को विकास भवन के गंगा सभागार में जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुखों के साथ विकास कार्यक्रमों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक की। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ब्लॉक प्रमुखों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.