प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पाबंदी के बावजूद ब्लैक फिल्म लगी चारपहिया वाहन फर्राटा भर रही हैं। खासकर किसी छोटी-बड़ी वारदात के बाद इन वाहनों के अंदर बैठे लोगों की पहचान तक नहीं होती है। पुलिस आयुक्त के सख्त निर्देश पर एसीपी सिविल लाइंस ने मंगलवार की रात सिविल लाइंस में व्यापक अभियान चलाया।सुभाष चौराहे से लेकर पत्थर गिरजाघर और अन्य प्रमुख मार्गों व व्यस्त बाजार में पुलिस ने काली फिल्म लगी दस वाहनों की जांच की। एसीपी की मौजूदगी में इन वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और वाहनों का चालान भी किया गया। इसके अलावा, शहर में जगह-जगह संचालित अवैध हुक्काबार पर भी दबिश दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अधिकांश हुक्काबार संचालक शटर बंदकर फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि शहर में अवैध हुक्काबार के सं...