प्रयागराज, नवम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में सर्वाधिक केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 269 केंद्र निर्धारित किए थे। हालांकि आपत्ति निस्तारण के नाम पर केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 335 कर दी गई है। साफ है कि 66 नए स्कूलों को केंद्र बनाया गया है तो वहीं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित 14 केंद्रों को हटाकर अन्य स्कूलों को सेंटर बना दिया गया है। इस प्रकार जिला स्तरीय समिति ने 80 नए स्कूलों को केंद्र बनाने की संस्तुति की है। जो केंद्र काटे गए हैं उनमें भी आधे एडेड और राजकीय हैं। यूपी बोर्ड की सूची में शामिल जिन स्कूलों का केंद्र काटा गया है उनमें महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज बैरहना, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज भीरपुर, जमु...