प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची से बोगस एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने की मांग को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग के भाजपा प्रदेश संयोजक अखिलेश कुमार अवस्थी का कहना है कि निर्वाचन आयोग की ओर से स्नातक निर्वाचन के लिए प्रकाशित इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में बोगस मतदाता बनाए गए हैं। आरोप लगाया कि इस निर्वाचन खंड में प्रभावशाली स्नातक नेताओं ने दो से तीन बार एक ही नाम के मतदाता बनाए हैं। 24 वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति स्नातक निर्वाचन में वोट करने का अधिकारी नहीं है लेकिन झांसी व अन्य जिलों की मतदाता सूची में कई वोटर की उम्र बहुत कम है। आयोग की मतदाता सूची में जिन...