Prayagraj News: बॉलीवुड में शहर का नाम रोशन करना 'राम' का सपना
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में रामलीला के चयनित कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है। पथरचट्टी, कटरा और सिविल लाइंस की रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार कई चर्चित वेब सीरीज व फिल्मों में काम कर चुके हैं, अब उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए उस पल का इंतजार है, जब बड़ी फिल्मों में अपने काम से मशहूर होकर शहर का नाम रोशन कर सकें। सत्यम उपाध्याय वर्ष 2021 के बाद दूसरी बार पथरचट्टी की रामलीला में राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। उन्हें तीन दिन पहले कमेटी ने फोन कर बुलाया गया तो वे फ्लाइट पकड़कर यहां चले आए। सत्यम ने दो महीने पहले वेब सीरीज प्रधानजी दोनलिया की शूटिंग पूरी की है। इसके पहले उन्होंने साइबर वार, यूपी-65 व फ्लाइट अटेंडेंट वेब सीरीज में काम किया था। कटरा की रामलीला में दूसरी बार राम भूमिका कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.