Prayagraj News: बैलून तकनीक से गर्भवती महिला का किया जटिल ऑपरेशन
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओर से पहली बार बैलून माइट्रल वाल्वोटॉमी (बीएमवी) तकनीक से जटिल ऑपरेशन करके एक महिला की जान बचाई गई। मांडा की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला को सांस फूलने, बार-बार खांसी आने और सीने में जकड़न की समस्या थी। हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि महिला के लिए लेटना और रात में सोना भी मुश्किल हो गया था। परिजन उसे एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में हृदय का माइट्रल वाल्व गंभीर रूप से संकुचित पाया गया। डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिला के दिल का गंभीर रूप से संकुचित माइट्रल वाल्व बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बैलून तकनीक से सफलतापूर्वक खोल दिया। ऑपरेशन कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष सक्सेना के निर्देशन में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. विमल कुमार निषाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.