Prayagraj News: बैंक कर्मी और साइबर सेल अधिकारी बनकर आरपीएफ जवान से उड़ाए 2.70 लाख
प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां शातिर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी और साइबर सेल का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति के दो क्रेडिट कार्ड से कुल 2 लाख 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुडनीपुर मसूखवा निवासी अंकुर यादव वर्तमान में प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित रेसुबल (आरपीएफ) बैरक में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीते 9 नवंबर की दोपहर करीब 2:25 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके बैंक ऑफ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.