Prayagraj News: बेस्ट स्टूडेंट ऑफ सेशन चुने गए अतुल
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: नैनी के मवैया स्थित आरके स्कूल ऑफ नर्सिंग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थाध्यक्ष डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, निदेशक इंजी. आशीष त्रिपाठी और नर्सिंग प्राचार्य विक्टोरिया देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दा सेशन (जीएनएम) अतुल पाण्डेय तथा बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट सुषमा प्रजापति और शशि को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को नर्सिंग क्षेत्र में सेवा, समर्पण, अनुशासन और मानवता के मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.