प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेली अस्पताल के गेट नंबर एक के पास स्थित दवा वितरण काउंटर का शेड टूट गया है। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज दवा काउंटर पर कतार लगाते हैं लेकिन शेड क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। मरीजों का कहना है कि एक तो पहले से ही तबीयत खराब है, ऊपर से भीगने से और परेशानी बढ़ जाएगी। शेड के पास बने स्त्री-एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रतीक्षालय की छत टपकने से भी बरामदे में पानी भर जाता है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 2000 मरीज आते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बेली अस्पताल में भीगते हुए मरीज काउंटर पर ले रहे दवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...