Prayagraj News: बेली और कॉल्विन में डायलिसिस यूनिट में बढ़ेंगे बेड
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: बदलती जीवनशैली व खानपान का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग गुर्दा की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में संचालित डायलिसिस यूनिट में बेड की संख्या कम होने के कारण मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसलिए बेली और कॉल्विन अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में चार-चार बेड के विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर बेड की संख्या बढ़ जाएगी। कॉल्विन अस्पताल में इस समय 20 बेड हैं जो बढ़कर 24 हो जाएंगे और बेली अस्पताल में 12 की जगह 16 बेड हो जाएंगे। कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके चौधरी ने बताया कि डायलिसि यूनिट में बेड बढ़ने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। दोनों अस्पताल में पीपीपी के तहत मरीजों की नि:शुल्क डायलिसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.