प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बेली अस्पताल में मरीजों को जांच संबंधी शुल्क जमा करने के लिए तीन नए काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर का उद्घाटन सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने फीता काटकर किया। नए काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कतार में शुल्क जमा करने की सुविधा है।नव-निर्मित काउंटर शेड में पंखे और वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। वर्तमान में जिस स्थान पर जांच शुल्क काउंटर था वहां जगह कम होने के कारण मरीजों को परेशानी होती थी। साथ ही गैलरी में मरीजों के स्ट्रेचर व व्हीलचेयर लाने व ले जाने में दिक्क्त हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...