Prayagraj News: बेली अस्पताल में जल्द संचालित होंगी दो नई सुविधाएं
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेली अस्पताल में मरीजों के लिए दो नई सुविधाएं जल्द शुरू होंगी। इसके तहत जिस काउंटर पर इस समय यूजर चार्जेज जमा होता है वहां से स्थानांतरित करके बाहर से काउंटर पर यूजर चार्जेज जमा किया जाएगा। इसके लिए तीन नए काउंटर बनाए गए हैं। अभी जिस काउंटर पर यूजर चार्जेज जमा होता है वहां मरीजों को स्ट्रेचर व व्हीलचेयर से आने-जाने में परेशानी होती है। दूसरी सुविधा यह होगी की ट्रामा सेंटर में पैथोलॉजी लैब को स्थापित किया जा रहा है। इसमें 24 घंटे सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए काउंटर और लैब का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.