Prayagraj News: बेली अस्पताल के शौचालयों में लगे ताले
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेली अस्पताल में लाखों की लागत से बनाए गए शौचालय में ताला लगा दिया गया है। इसलिए अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है। यहां तक जरूरत पर मरीज अस्पताल के बाहर जाते हैं। अस्पताल परिसर में इस समय छह शौचालयों में ताले लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा समस्या मुख्य गेट के पास, पैथोलॉजी के पास, गेट नंबर दो के पास और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के पास स्थित शौचालय में है। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को शौचालयों की सफाई न करने पड़े इसलिए ताला बंद कर दिया जाता है। तीमारदारों का कहना है जब शौचालय में ताला ही बंद रखना है तो बनाया क्यों गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.