Prayagraj News: बेलन में उफान, मंडलायुक्त ने एसडीएम को दिए व्यवस्था के निर्देश
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: बारिश के बीच नदियों में भी उफान आ रहा है। कोरांव में बेलन नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद सड़कों पर पानी आने की आशंका बढ़ गई। सोमवार को परेशान नागरिकों ने मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही उन्होंने एसडीएम कोरांव को फोन किया तो मालूम चला कि वो संपूर्ण समाधान दिवस में हैं। मंडलायुक्त ने समाधान दिवस समय से पूरा करते ही उन्हें फील्ड में निकलने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ऐसे प्रबंध करें, जिससे आम नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने डीएम मनीष कुमार वर्मा को भी पूरी सूचना दी और कहा कि इसका अपडेट लेते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.