प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेनीगंज मंदिर के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के निकट शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बंच केबल जल गई और बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया।सुबह बिजली नहीं आने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। घरों में मोटर नहीं चलने से पानी की आपूर्ति प्रभावित रही और दैनिक कार्यों में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तार व केबल को बदलने का काम शुरू किया। बिजलीकर्मियों ने नई बंच केबल मंगाकर मरम्मत कार्य किया। सुबह करीब 11 बजे तक दो लाइनों की आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि तीसरी लाइन को ठीक करने में अधिक समय लगा। करीब सात घंटे तक क्ष...