Prayagraj News: बेटियों को नौकरी, परिवार को न्याय दिलाने की सपाइयों ने की मांग
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी और कायस्थ समाज ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और प्रदेश सचिव और चुनाव प्रभारी केके श्रीवास्तव ने बुधवार को दिवंगत अधिवक्ता के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेताओं ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। केके श्रीवास्तव ने डीजीपी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से तत्काल सहायता सुनिश्चित करने की अपील की। सपा नेताओं के सामने परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक न तो कोई ठोस आश्वासन मिला और न ही अपेक्षित मदद। उधर, कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.