Prayagraj News: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: विकास खंड होलागढ़ में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ हर्षिका सिंह ने सहभागिता कर बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर निरंतर प्रयास करने होंगे। बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के महत्व और उनकी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों को बेटियों के अधिकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.