Prayagraj News: बूथों पर डीएम ने हर पात्र का फॉर्म भरवाने का दिया निर्देश
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने वाले युवाओं और पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों को शामिल करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा, मेरी वानामेकर इंटर कॉलेज समेत विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष अभियान के बाद घर-घर जाकर भी पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाया जाए। डीएम ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल किया जाना सुनिश्चित करें। बूथों पर पहुंचने वाले नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कराते हुए तत्काल फीडिंग की कार्रवाई की जाए। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.